युवा पीढ़ी विकसित भारत के सपनों का आधार : महापौर जैन

0Shares

सोनीपत। देश की एकता, अखंडता, पर्यावरण संरक्षण, प्राकृतिक खेती एवं नशा मुक्त भारत का संदेश लेकर साईकिल पर कन्याकुमारी से कश्मीर की यात्रा कर रहे रोशन दास मुंशी का नगर निगम मेयर राजीव जैन ने सोनीपत पहुंचने पर स्वागत किया और उनके साथ 4 किलोमीटर साइकिल यात्रा पर चलते हुए विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। रोशन दास मुंशी ने बताया कि वह अब तक 12000 से ज्यादा किलोमीटर की यात्रा कर चुके हैं और दक्षिण भारत के सभी राज्यों में घूमने के बाद अब उत्तर भारत में दौरा करने निकले है। उन्होंने बताया की यात्रा के दौरान वह स्कूलों में जाकर विद्यार्थियों से विभिन्न मुद्दों पर संवाद कर देश एवं प्रकृति के प्रति समर्पण का संदेश देते हैं। राजीव जैन ने साइकिल यात्री का स्वागत करते हुए कहां की समाज के ज्वलंत मुद्दों को लेकर समाज में जागृति लाना अति आवश्यक है, जिसको लेकर मुंशी अपना घर–बार छोड़ कर निकले है। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी विकसित भारत के सपनों का आधार है इसलिए देश है समाज के प्रति अपने कर्तव्यों का ज्ञान उन्हें होना चाहिए । प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र के संचालक विकास सक्सेना ने कहा कि प्रकृति प्रेमी रोशन मुंशी हर व्यक्ति को प्रकृति के निकट रहने का संदेश दे रहे हैं जो बहुत ही सराहनीय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *