वार्ड नंबर 12 को मिलेगी विकास कार्यों की बड़ी सौगात निखिल मदान

0Shares

सोनीपत। शहर में विकास कार्यों को गति देते हुए सोनीपत के विधायक निखिल मदान और मेयर राजीव जैन ने वार्ड नंबर 12 में कुल 1 करोड़ 5 लाख रुपये की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का शुभारंभ किया। इस अवसर पर निगम पार्षद साधना तनेजा, पूर्व पार्षद लक्ष्मी नारायण तनेजा और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। इस अवसर पर विधायक निखिल मदान ने कहा कि सोनीपत के प्रत्येक वार्ड में मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाना उनकी प्राथमिकता है। शहर में सड़क, गलियों, पार्किंग और अन्य नागरिक सुविधाओं को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। मेयर राजीव जैन ने कहा कि 42 लाख रु की लागत से मास्टिक तकनीक द्वारा सुभाष चौक से मित्तल हॉस्पिटल तक तथा मॉडल टाउन में ठाकुरद्वारा और अन्य निर्धारित स्थानों पर गलियों को मास्टिक तकनीक से पक्का किया जाएगा। इन कार्यों से सड़क की सतह बेहतर होगी और स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। क्षेत्रवासियों की लंबे समय से सड़कों को पक्का करने की माँग थी, जिसे पूरा करने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम है।
इस अवसर पर निगम पार्षद साधना तनेजा, लक्ष्मीनारायण तनेजा, शशिपाल अरोड़ा, सन्नी चोपड़ा, ओम प्रकाश,शीलू प्रधान, भारत शर्मा, राम प्रकाश, राजू,धर्म सिंह कुंडु,कृष्ण चंद शर्मा,हेमंत शर्मा,सोनू शर्मा, नवीन कुंडू, डॉक्टर तारा,अर्जुन देव आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *