सोनीपत। गांव गढ़ी ब्राह्मणान में विक्रम उर्फ बंटी खत्री के घर दिनदहाड़े हुई चोरी की वारदात की जानकारी लेने के लिए मेयर राजीव जैन उनके घर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर घटना के बारे में जानकारी ली और उन्हें हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इस दौरान राजीव जैन ने पुलिस अधिकारियों से बातचीत कर चोरी की वारदात को गंभीरता से लेने और जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखना और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना जरूरी है। ऐसी घटनाओं पर प्रभावी कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि आमजन में सुरक्षा का विश्वास बना रहे। उन्होंने पुलिस से मामले की जांच में तेजी लाने और चोरी की वारदात का जल्द खुलासा करने को कहा।
