दक्ष धड़कन की उपलब्धि बनी युवाओं के लिए प्रेरणा : समीक्षा पंवार

0Shares

सोनीपत। हसल 5 के विजेता दक्ष धड़कन पांडेरकर की शानदार सफलता से उनके परिवार में खुशी और गर्व का माहौल है। दक्ष की इस उपलब्धि पर वर्धमान गार्डेनिया सोसायटी में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें समाजसेविका समीक्षा पंवार और ललित पंवार ने विशेष रूप से पहुंचकर दक्ष का स्वागत किया और उन्हें सम्मानित कर जीत की बधाई दी। इस अवसर पर उन्होंने दक्ष के माता सरिता व पिता सुधीर को भी बेटे की उल्लेखनीय उपलब्धि पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं। दक्ष की सफलता से वर्धमान गार्डेनिया सोसायटी के निवासियों और ब्राइट स्कॉलर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में खुशी की लहर है। दक्ष धड़कन पांडेरकर ब्राइट स्कॉलर सीनियर सेकेंडरी स्कूल से पास आउट हैं। समारोह में समाजसेविका समीक्षा पंवार और ललित पंवार ने कहा कि दक्ष धड़कन पांडेरकर की सफलता उनकी प्रतिभा और मेहनत का परिणाम है। किसी भी लक्ष्य को हासिल करने के लिए लगन, आत्मविश्वास और निरंतर प्रयास की आवश्यकता होती है। दक्ष ने अपनी उपलब्धि से यह साबित किया है कि समर्पण और दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ आगे बढ़कर सफलता के नए मुकाम हासिल किए जा सकते हैं। उनकी यह कामयाबी दूसरे युवाओं को भी अपने सपनों को पूरा करने के लिए मेहनत करने की प्रेरणा देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *