सोनीपत। सेवा संकल्प अभियान के तहत मंगलवार को राई स्थित हरियाणा खेल विश्वविद्यालय में रंगोली राष्ट्र कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राकृतिक रंगों से तैयार की गई इस आकर्षक रंगोली में मानव श्रृंखला के रूप में भारत का नक्शा दर्शाया गया, जो अनेकता में एकता का संदेश दे रहा था। जिला शिक्षा विभाग एवं हरियाणा खेल विश्वविद्यालय के मार्गदर्शन में ड्राइंग शिक्षकों और विद्यार्थियों ने मिलकर रंगोली का निर्माण किया। कार्यक्रम में हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करी व सोनीपत के मेयर राजीव जैन विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चयरमैन व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि हरियाणा खेल विश्वविद्यालय मे आयोजित रंगोली राष्ट्र कार्यक्रम के माध्यम से विकसीत भारत के संकल्प और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया गया है। उन्होंने रंगोली निर्माण में योगदान देने वाले सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों की सराहना करते हुए कहा कि इस सुंदर रंगोली में बच्चों की भावनाएं, विचार और देश के प्रति उनका समर्पण झलकता है। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता देवेंद्र कौशिक, रजिस्ट्रार जसविंदर सिंह, जिला परिषद चेयरपर्सन मोनिका दहिया, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. अनमोल, जिला शिक्षा अधिकारी नवीन गुलिया, जिला महामंत्री नीरज ठरू, जिला मीडिया प्रभारी दिनेश अत्री, संजीव वालेचा, मुकेश डागर, हरदीप सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
