साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 55 हजार रुपये

0Shares

बरहज( देवरिया)। साइबर ठगी के मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए बरहज पुलिस की साइबर टीम ने एक पीड़ित के खाते में ठगी के 55 हजार रुपये वापस करा दिए। अपनी धनराशि वापस मिलने पर पीड़ित ने पुलिस टीम के प्रति आभार जताया।
जानकारी के अनुसार, बरहज थाना क्षेत्र के तेलिया अफगान निवासी अनिल शुक्ल पुत्र जनक शुक्ल साइबर ठगी के शिकार हो गए थे। उन्होंने छह फरवरी 2026 को एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए थाना बरहज की साइबर टीम ने तत्काल कार्रवाई कर ठगी की धनराशि को होल्ड कराया। आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद 55 हजार रुपये पीड़ित के बैंक खाते में वापस करा दिए गए।
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक लक्ष्मी नारायण द्विवेदी, उपनिरीक्षक संतोष कुमार यादव और आरक्षी सर्वेश यादव शामिल रहे। पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई की पीड़ित ने सराहना की।
पुलिस ने की अपील: साइबर ठगी होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर सूचना दें और www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं। समय से शिकायत करने पर ठगी की रकम वापस मिलने की संभावना बढ़ जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *