देवरिया में भी आयोजित हुआ कार्यक्रम
देवरिया। दीपावली के अवसर पर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को निश्शुल्क गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने की योजना का मंगलवार को मुख्यमंत्री ने लखनऊ स्थित लोकभवन से शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम का जनपद में भी आयोजन किया गया, जहां मुख्यमंत्री के संबोधन का सजीव प्रसारण किया गया। इस दौरान उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चेक वितरित किए गए।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश तिवारी, रुद्रपुर विधायक श्री निषाद, बरहज विधायक दीपक मिश्रा, सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश मिश्रा, मुख्य विकास अधिकारी राजेश सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी तथा उज्ज्वला योजना के जिला नोडल अधिकारी अभिषेक सिंह उपस्थित रहे।
योजना के तहत राज्य सरकार की ओर से सभी उज्ज्वला कनेक्शनधारकों के बैंक खातों में प्रति सिलेंडर 647.45 रुपये की सब्सिडी भेजी जाएगी। इससे दीपावली पर गरीब परिवारों को रसोई गैस के खर्च में राहत मिलेगी।
