लखनऊ। अखिल भारत हिन्दू महासभा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष अनुपम मिश्रा ने दीपावली के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं पूज्य महाराज श्री योगी आदित्यनाथ जी का सानिध्य एवं आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर लोकप्रिय सांसद एवं सुप्रसिद्ध अभिनेता श्री रविकिशन जी का भी स्नेहपूर्ण साथ प्राप्त हुआ।
अनुपम मिश्रा ने इस अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए भगवान महादेव से प्रार्थना की कि उत्तर प्रदेश के देवतुल्य जनमानस के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली का प्रकाश सदैव बना रहे तथा प्रदेश निरंतर विकास और उन्नति के पथ पर अग्रसर रहे।
