स्टेशन रोड पर बाइक खड़ी करने को लेकर दो दुकानदारों में मारपीट

0Shares

सलेमपुर (देवरिया)। नगर के स्टेशन रोड पर बाइक खड़ी करने को लेकर दो दुकानदारों के बीच हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। घटना में सिर में चोट लगने से एक व्यक्ति के सिर से खून बहने लगा।

मिली जानकारी के अनुसार स्टेशन रोड स्थित जूता-चप्पल की दुकान चलाने वाले राजकुमार मद्धेशिया और सुभाष मद्धेशिया के बीच दुकान के सामने बाइक खड़ी करने को लेकर कहासुनी शुरू हुई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इस दौरान सिर में चोट लगने से खून बहने लगा।

घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलेमपुर ले जाया गया, जहां प्राथमिक चिकित्सा की गई।

खबर लिखे जाने तक मामले में पुलिस के यहां कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *