मिहींपुरवा/बहराइच। विकास खण्ड मिहींपुरवा की ग्राम पंचायत रामपुरवा में ग्रामीण सुधार फाउंडेशन के प्रयास से दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल एवं व्हीलचेयर वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बलहा विधायक श्रीमती सरोज सोनकर ने दिव्यांगजनों को अपने कर-कमलों से ट्राईसाइकिल व व्हीलचेयर प्रदान की। इस अवसर पर लाभार्थियों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी।
वितरण में सपना पुत्री मंजीत (हरैया), सोनम कुमारी पुत्री इन्दर (कोहली), सुशीला पत्नी शिवराम (कोहली), इन्दर पुत्र रामआसरे (कोहली), विजय पुत्र कन्हैया (मुखिया फार्म) सहित अन्य दिव्यांगजनों को लाभ मिला।
ग्रामीण सुधार फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री शिवकरण ने बताया कि फाउंडेशन ग्रामीण क्षेत्रों में दिव्यांग, असहाय, विधवा एवं अनाथ बच्चों के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, जागरूकता तथा लघु उद्योग के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रहा है। भविष्य में भी सरकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाने का प्रयास जारी रहेगा।
इस अवसर पर फाउंडेशन के उप सचिव राहुल, उप कोषाध्यक्ष दिनेश, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश, प्रबंधक अशोक, सचिव मालती देवी, उपाध्यक्ष लीलावती देवी, उपाध्यक्ष मीना देवी, महामंत्री मनोज कुमार सहित अन्य सदस्यगण व बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
