बरहज तहसील में 20 नवंबर को लगेगा जनकल्याणकारी योजनाओं का शिविर, पात्रों को मिलेगा लाभ

0Shares

 

पेंशन से वंचित पात्र लोगों के भी बनाए जाएंगे आवेदन, जनप्रतिनिधि वितरित करेंगे स्वीकृति प्रमाण पत्र

बरहज (देवरिया)। तहसील बरहज के सभागार में आगामी 20 नवंबर को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिलाधिकारी के निर्देश पर आयोजित होने वाले इस शिविर में विभिन्न सरकारी योजनाओं के चयनित लाभार्थियों को जनप्रतिनिधियों के हाथों स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरित किए जाएंगे।
जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास) राम जनम ने बताया कि 20 नवंबर 2026 को सुबह 10 बजे से तहसील सभागार में ‘सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान’ शिविर आयोजित होगा। इसमें राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन और दिव्यांगजन पेंशन से वंचित पात्र व्यक्तियों के आवेदन भी कराए जाएंगे, ताकि उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके।
उन्होंने संबंधित चयनित लाभार्थियों और पेंशन योजनाओं के पात्र व्यक्तियों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि और समय पर तहसील बरहज के सभागार में पहुंचकर शिविर का लाभ उठाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *