लोकतंत्र बचाना है, वोट का अधिकार बचाना है : इन्दुराज नरवाल

0Shares

 

बरोदा/सोनीपत। गाँव कथूरा स्थित कल्याण चौपाल में बरोदा विधायक इन्दुराज नरवाल भालू के नेतृत्व में और ब्लॉक अध्यक्ष कथूरा राकेश शर्मा की अध्यक्षता में लोकतंत्र एवं मताधिकार की रक्षा के उद्देश्य से ‘वोट बचाओ – देश बचाओ चौपाल अभियान’ के तहत संवाद एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में लोकतंत्र की मजबूती, निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया और प्रत्येक नागरिक के मताधिकार की सुरक्षा को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान विधायक द्वारा द रिपोर्टर्स कलेक्टिव की रिपोर्ट में 2024 के लोकसभा एवं विधानसभा चुनावों के दौरान महाराष्ट्र, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की 51 सीटों पर डाले गए वोटों और ई.वी.एम में गिने गए वोटों के बीच अंतर को लेकर किए गए खुलासों पर भी गंभीर चिंता व्यक्त की गई।
रिपोर्ट में चुनाव आयोग के आंतरिक दस्तावेजों के आधार पर कई गंभीर सवाल उठाए गए हैं। लोकतंत्र में जनता का विश्वास बनाए रखने के लिए चुनाव प्रक्रिया का पारदर्शी, निष्पक्ष और जवाबदेह होना बेहद जरूरी है। चुनाव आयोग को इन सवालों पर स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए और चुनाव से जुड़े सभी आंकड़े सार्वजनिक करने चाहिए, ताकि देश के मतदाताओं का विश्वास कायम रहे। हमारा संकल्प है कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए हर नागरिक को जागरूक करेंगे तथा जनता के वोट की ताकत और उसके अधिकारों की लड़ाई पूरी मजबूती से लड़ेंगे। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष मुंडलाना रघुबीर सहरावत, रिटायर्ड प्रिंसिपल धर्मपाल नरवाल, जिला पार्षद रवि इंदौरा, सरपंच नवीन नरवाल , सरपंच सुनील नसीर, कथूरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं बड़ी संख्या में सम्मानित ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *