महज 2 घंटे में गुमशुदा 7 वर्षीय बालक को सकुशल बरामद कर परिजनों से मिलाया

0Shares

बिलरियागंज (आजमगढ़)। थाना बिलरियागंज पुलिस ने तत्परता और सक्रियता का परिचय देते हुए गुमशुदा 7 वर्षीय बालक को महज दो घंटे के अंदर सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस की इस सराहनीय कार्रवाई से परिजनों ने राहत की सांस ली और आजमगढ़ पुलिस की प्रशंसा की।प्राप्त जानकारी के अनुसार, कस्बा बिलरियागंज में शाम करीब 5 बजे 7 वर्षीय हंजला पुत्र अबुशाद, निवासी मुहम्मदपुर, थाना बिलरियागंज अचानक लापता हो गया। बालक के गायब होने से परिजन काफी परेशान हो गए। इसकी सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष बिलरियागंज अतुल कुमार मिश्रा ने तत्काल पुलिस टीम को बालक की तलाश में लगाया।
पुलिस टीम ने तेजी से खोजबीन शुरू की और कड़ी मशक्कत के बाद महज दो घंटे के भीतर शाम करीब 7 बजे नया चौक, बिलरियागंज से बालक को सकुशल बरामद कर लिया। इसके बाद पुलिस ने बालक को सकुशल उसके परिजन मुहम्मद कैफ के सुपुर्द कर दिया।
अपने बच्चे को सकुशल पाकर परिजनों के चेहरे पर खुशी लौट आई। उन्होंने बिलरियागंज पुलिस की तत्परता, सक्रियता और सराहनीय कार्य के लिए आभार व्यक्त किया।
पुलिस टीम में अतुल कुमार मिश्रा थानाध्यक्ष, बिलरियागंज, उपनिरीक्षक संतोष कुमार यादव, महिला उपनिरीक्षक आकांक्षा पाण्डेय शामिल रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *