सोनीपत : मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, द्वारका, ने आज सोनीपत स्थित सक्सेना हॉस्पिटल में अपनी विशेष ऑन्कोलॉजी ओपीडी सेवाओं की शुरुआत की। इन ओपीडी सेवाओं का शुभारंभ मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, द्वारका, के रेडिएशन ऑन्कोलॉजी विभाग के सीनियर डायरेक्टर एवं यूनिट हेड – डॉ. कुलदीप शर्मा, सर्जिकल ऑन्कोलॉजी विभाग के डायरेक्टर एवं यूनिट हेड- डॉ. संजीव कुमार, और सक्सेना मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, सोनीपत के डायरेक्टर एवं मिनिमल एक्सेस सर्जन डॉ. अखिल सक्सेना, तथा डायरेक्टर, डायबेटोलॉजिस्ट एवं आईसीयू स्पेशलिस्ट डॉ. दिव्या सक्सेना की उपस्थिति में किया गया। डॉ. संजीव कुमार हर महीने के पहले मंगलवार और डॉ. कुलदीप शर्मा हर महीने के दूसरे मंगलवार को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक सक्सेना हॉस्पिटल, सोनीपत में उपलब्ध रहेंगे। यहां मरीजों को प्राथमिक परामर्श के साथ-साथ फॉलो-अप की सुविधा भी मिलेगी। इस अवसर पर मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, द्वारका, के रेडिएशन ऑन्कोलॉजी विभाग के सीनियर डायरेक्टर एवं यूनिट हेड- डॉ. कुलदीप शर्मा ने कहा, “इन ओपीडी सेवाओं का उद्देश्य शरीर में गांठ, खून की उल्टी, निगलने में परेशानी, बिना किसी स्पष्ट कारण के वजन कम होना और कैंसर से जुड़े अन्य गंभीर लक्षणों वाले मरीजों को समय पर विशेषज्ञ परामर्श और उचित उपचार की सलाह उपलब्ध कराना है। इससे बड़ी संख्या में मरीजों को बीमारी की समय पर पहचान और सही उपचार की दिशा में मार्गदर्शन मिल सकेगा। नई ऑन्कोलॉजी ओपीडी में मरीजों को कॉम्प्रिहेंसिव कंसल्टेशन, ट्रीटमेंट प्लानिंग और फॉलो-अप के साथ-साथ आधुनिक रेडिएशन थेरेपी तकनीकों पर आधारित उपचार की सुविधा मिलेगी। इससे मरीजों को दिल्ली आने-जाने की परेशानी और समय दोनों की बचत होगी। साथ ही, इन सेवाओं के माध्यम से कैंसर की शुरुआती पहचान के प्रति जागरूकता बढ़ाने और मरीजों को समय पर विशेषज्ञ सलाह एवं उपचार उपलब्ध कराने में भी मदद मिलेगी।
