हरियाणा के विकास में चौधरी बंसीलाल जी का योगदान सदैव याद रहेगा

0Shares

सोनीपत। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री, कुशल प्रशासक एवं हरियाणा के विकास पुरुष के रूप में प्रसिद्ध स्व. चौधरी बंसीलाल जी की जयंती के अवसर पर नगर निगम मेयर राजीव जैन ने उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया। मेयर ने अपने कार्यालय में चौधरी बंसीलाल जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया और हरियाणा के निर्माण एवं विकास में उनके महत्वपूर्ण योगदान को स्मरण किया।इस अवसर पर मेयर जैन ने कहा कि चौधरी बंसीलाल जी ने अपने दूरदर्शी नेतृत्व और कुशल प्रशासन से हरियाणा के विकास को नई दिशा दी। प्रदेश में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार, सड़क, बिजली, सिंचाई और औद्योगिक विकास सहित विभिन्न क्षेत्रों में उनका योगदान उल्लेखनीय रहा है। उनके द्वारा किए गए विकास कार्यों की छाप आज भी हरियाणा में देखने को मिलती है। उन्होंने कहा कि चौधरी बंसीलाल जी का जीवन जनसेवा, ईमानदारी, अनुशासन और विकास के प्रति समर्पण का उदाहरण रहा। उन्होंने प्रदेश को मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य किया और हरियाणा को विकास के पथ पर आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।मेयर जैन ने कहा कि चौधरी बंसीलाल जी जैसे महान जननेताओं के विचार और कार्य आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर जनसेवा और प्रदेश के विकास के लिए निरंतर कार्य करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर पूर्व पार्षद अतुल जैन, राजेंद्र, पंकज कुमारी, नरेंद्र, पवन गुप्ता, मुकेश अण्डी, प्रवेश, देवेंद्र अदि कार्यकर्ताओं ने भी चौधरी बंसीलाल जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *