सेवा संकल्प अभियान कार्यशाला का आयोजन सम्पन्न

0Shares

पंचकुला। भाजपा कार्यालय ‘पंचकमल’, पंचकुला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ कार्यशाला में सोनीपत जिला अध्यक्ष अशोक भारद्वाज की सहभागिता रही। प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सेवाकाल से प्रेरणा लेते हुए राष्ट्रसेवा, संगठन की मजबूती और जनकल्याण के संकल्प को और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता, प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय महामंत्री सतीश पूनिया, राष्ट्रीय महामंत्री संजय भाटिया, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं हरियाणा सरकार में चेयरमैन मोहन लाल बडोली, राज्यसभा सांसद सुभाष बराला, राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा, संगठन महामंत्री फणीन्द्र नाथ शर्मा सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कर्मठ कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *