71 वर्षीय महिला के लिए वरदान साबित हुई जटिल रिवीजन स्पाइन सर्जरी : डॉ. मंघवानी

0Shares

सोनीपत। मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, शालीमार बाग के डॉक्टरों ने एक जटिल रिवीजन स्पाइन सर्जरी के जरिए 71 वर्षीय महिला की चलने-फिरने की क्षमता में महत्वपूर्ण सुधार किया है। सर्जरी से पहले व्हीलचेयर पर निर्भर रहने वाली मरीज अब छड़ी के सहारे स्वतंत्र रूप से चलने लगी हैं। सोनीपत निवासी जतिंदर कौर कोहली की करीब आठ महीने पहले एक अन्य अस्पताल में कमर की रीढ़ की सर्जरी हुई थी, लेकिन इसके बाद उनकी समस्या लगातार बढ़ती गई। उन्हें कमर और दोनों पैरों में तेज दर्द, सुन्नपन, झनझनाहट और चलने में गंभीर परेशानी होने लगी। उनके बाएं पैर में फुट ड्रॉप भी विकसित हो गया। मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, शालीमार बाग के स्पाइन सर्जरी विभाग के एसोसिएट डायरेक्टर एवं यूनिट हेड, डॉ. जितेश मंघवानी ने कहा कि यह बेहद चुनौतीपूर्ण मामला था। मरीज की बढ़ती न्यूरोलॉजिकल कमजोरी को देखते हुए रिवीजन सर्जरी जरूरी थी। सर्जरी और रिहैबिलिटेशन के बाद मरीज की स्थिति में उल्लेखनीय सुधार हुआ और सातवें दिन उन्हें स्थिर अवस्था में अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *