शूटर मुक़ीम सिद्दीक़ी नौवें नेशनल के लिए क्वालीफ़ाई

0Shares

गोरखपुर। गोरखपुर के रिनाउंड पिस्टल शूटर और मुक़ीम सिद्दीक़ी शूटिंग एकेडमी रामजानकी नगर के प्रबंधक मुक़ीम सिद्दीक़ी ने देहरादून में आयोजित 45वीं नार्थ ज़ोन शूटिंग चैंपियनशिप जो की देहरादून की त्रिशूल शूटिंग रेंज पर नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया के द्वारा 17 अगस्त से 2 सितंबर 2026 तक आयोजित की जा रही है में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 10 मीटर पिस्टल में 400 में 367 का स्कोर अर्जित करते हुए रिले 56 में प्रथम रैंक हासिल की और साथ ही साथ ही साथ अपने नौवें नेशनल के लिए भी क्वालीफाई कर लिया।बताते चलें कि मुक़ीम सिद्दीक़ी आने वाली 2026 की नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में इस बार एक साथ पिस्टल के 4 इवेंट में गोरखपुर समेत उत्तर प्रदेश की तरफ़ से प्रतिभाग करेंगे जो गोरखपुर के लिए बड़ी उपलब्धि है जिसमे 25 मीटर पिस्टल और 50 मीटर पिस्टल में पहले से ही इस नेशनल के लिए क्वालीफाई हैं।आने वाली नेशनल चैंपियनशिप में मुक़ीम सिद्दीक़ी 10 मीटर .177 एयर पिस्टल 25 मीटर .22 स्टैण्डर्ड पिस्टल 25 मीटर .32 सेंटर फायर पिस्टल और 50 मीटर .22 फ्री पिस्टल में एक साथ प्रतिभाग कर सकेंगे।मुक़ीम सिद्दीक़ी को उम्मीद है की उनकी एकेडमी मुक़ीम सिद्दीक़ी शूटिंग एकेडमी के कई शूटर्स भी कुछ दिनों में नेशनल के लिए क्वालीफाई कर लेंगे।साथ ही साथ पिछले 5 वर्षों से मुक़ीम सिद्दीक़ी गोरखपुर ज़ोन पुलिस को भी स्टेट पुलिस शूटिंग चैंपियनशिप जो की प्रत्येक वर्ष सीतापुर में आयोजित होती है के लिए भी प्रैक्टिस करवा कर तैयार करते हैं जिसमे पुलिस टीम ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 12 मेडल हासिल किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *