नेपाल में हृदय विदारक घटना से द्रवित होकर सिख समुदाय ने की गुरूद्वारे में विशेष पाठ-अरदास

0Shares

प्रयागराज। नेपाल में आए भीषण जलप्रलय ने संपूर्ण विश्व को झकझोर कर रख दिया है। इस त्रासदी में अनगिनत लोगों की मौत हो चुकी है जबकि कई सौ लोग लापता हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल के प्रधानमंत्री से बात कर हरसंभव मदद का भरोसा दिया है।भारत ने कई टन राहत सामग्री,जरूरी दवाएं,भारतीय वायुसेना का विमान नेपाल भेजा है।
भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा काशी क्षेत्र,क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविन्दर सिंह ने गुरूद्वारे मे अरदास कर वाहेगुरु से हताहत हुए लोगों की आत्मा की शांति, लापता लोगों की सकुशल वापसी और घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए पाठ के उपरांत सतनाम वाहेगुरु के नाम का जप कर हताहत लोगों के प्रति श्रद्धा-सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
परमजीत सिंह बग्गा ने कहा कि तबाही का वह मंजर देखकर हृदय कांप उठता है यह संपूर्ण मानवता की पीड़ा है।दुःख की घड़ी में भारत नेपाल के भाई-बहनों के साथ खड़ा है। वाहे गुरू से अरदास है कि दिवंगत आत्माओं को अपने चरणों में स्थान दें और प्रभावित परिवारों को यह असहनीय दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।
हरिंदर सिंह, परविंदर सिंह, लखविंदर सिंह, नवाजोत सिंह, कुलभूषण सिंह, कुलदीप सिंह हरकिशन सिंह, हरमनजी सिंह सहित कई श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *