
काव्यगोष्ठी में कवियों ने अपनी रचनाओं से बांधा समां, साहित्यकारों ने दी शुभकामनाएं।
आजमगढ़। बयासी (चंडेश्वर) में रविवार को कवि रोहित राही की सद्यः प्रकाशित पुस्तक ‘जिंदगी तुम बिन अधूरी’ का भव्य लोकार्पण एवं काव्यगोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम साहित्य भूषण राजाराम सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संयोजन कवि महेंद्र मृदुल ने किया, जबकि लोक कवि लालबहादुर चौरसिया ‘लाल’ ने प्रभावी संचालन किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश राज्य पिछड़ा आयोग के सदस्य सत्येंद्र बारी रहे। उनके साथ पहुंचे अतिथियों का साहित्यकार, पत्रकार एवं कार्यक्रम से जुड़े लोगों ने स्वागत किया। साहित्यकार एवं पत्रकार संजय कुमार पांडेय ‘सरस’ ने अपने शेरो-शायरी के माध्यम से कार्यक्रम में साहित्यिक रंग भर दिया।
विशिष्ट अतिथि दी डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन आजमगढ़ के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट अमित कुमार श्रीवास्तव, लोक कवि बालेदीन बेसहारा, डॉ. रुद्रनाथ चौबे ‘रुद्र’, डॉ. अनिल कुमार द्विवेदी, अटेवा आजमगढ़ के जिलाध्यक्ष सुभाषचंद यादव, साहित्यकार इंद्रसेन सिंह, एडवोकेट संतोष श्रीवास्तव, कवि सोहनलाल गुप्ता, कृष्णदेव ‘घायल’ एवं सुरेंद्र कुमार सिंह ‘चांस’ ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
काव्यगोष्ठी में जनपद के विभिन्न कवि, साहित्यकार एवं गजलकारों ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। राजनाथ यादव ‘राज’, जितेंद्र कुमार ‘नूर’, अभिराज बेदर्दी, राजकुमार ‘आशीर्वाद’, घनश्याम यादव, पारसनाथ यादव, अनीता ‘राज’, कंचन लता, महेंद्र मौर्य, नागेंद्र यादव, रोहिताश एवं अमिताभ बागी ने अपनी रचनाओं से समां बांध दिया।
कार्यक्रम में स्पीच पब्लिकेशन के संयोजक सत्यम प्रजापति, मुद्रक आशीष दूबे, सुरेंद्र कुमार सिंह, अरविंद शर्मा, डॉ. शिवपूजन मौर्य, एडवोकेट रामदरश यादव, अटेवा आजमगढ़ के कोषाध्यक्ष कन्हैया लाल विश्वकर्मा, मनोज कुमार मौर्य, दिनेश कुमार यादव, योगेंद्र यादव सहित बयासी ग्राम के बृजेश श्रीवास्तव, विजय प्रकाश श्रीवास्तव, संतोष बारी, अमरनाथ बारी, अश्वनी दूबे एवं जनपद के अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान साहित्य और कविता के प्रति लोगों का उत्साह देखने को मिला। उपस्थित साहित्यकारों ने कवि रोहित राही की पुस्तक ‘जिंदगी तुम बिन अधूरी’ के प्रकाशन पर उन्हें शुभकामनाएं दीं।
