सोनीपत। जनहित अभियान फाउंडेशन के द्वार व्हाइट लिली सोसाइटी में पौधा रोपण अभियान चलाया। इस अवसर पर सीनियर सिटीजन के प्रधान बाबूराम त्यागी ने पौधा लगाकर किया पौधा रोपण शुरू किया और कहा कि हम सभी पौधों की देखभाल करेंगे। फाउंडेशन के अध्यक्ष नरेंद्र हुड्डा ने बताया कि मुहिम में फलदार व छायादार जामुन बेलगरी नीम आंवला के 10 पौधे लगाए। इस अवसर पर अंग्रेजी प्रवक्ता पूर्ण सिंह, मुकेश लोहिया प्रधान मंदिर समिति, राजेंद्र जैन, सतीश त्यागी, जगदीश बत्रा, छतरसिंह रोहिल्ला, नरेंद्र कुमार पृथी, रवींद्र गुप्ता उपस्थित रहे।
