विश्व नदी दिवस पर दुर्वासा में होगा भव्य कार्यक्रम

0Shares

गंगा समग्र की बैठक में तमसा की स्वच्छता पर हुई चर्चा।

 

आजमगढ़। दुर्वासा धाम में गंगा समग्र की बैठक आर्यमगढ़ विभाग के संरक्षक पं. सुभाष चन्द्र तिवारी कुन्दन की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में पौराणिक तमसा नदी की स्वच्छता पर विचार-विमर्श कर 27 सितंबर को विश्व नदी दिवस पर दुर्वासा में पावन तमसा-मंजूषा के संगम पर पूजन व जन जागरण हेतु भव्य कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया और संगठन के विभिन्न पदाधिकारियों की घोषणा भी की गई।
अपने संबोधन में गोरक्ष प्रांत के संयोजक राजकिशोर मिश्र ने कहा कि गंगा को निर्मल करने के लिए सहायक नदी तमसा की स्वच्छता गंगा समग्र के प्रमुख लक्ष्य में है, जो जन सहयोग के बिना सम्भव नहीं है।
काशी प्रांत के सह संयोजक दिवाकर द्विवेदी ने कहा कि जल और वायु प्रदूषण से अनेक तरह के संकट उत्पन्न हो रहे हैं, जिन्हें दूर करने के लिए गंगा समग्र सतत प्रयासरत है ।
काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के प्रोफेसर पद्मनाभ द्विवेदी ने कहा कि सभी प्रमुख संस्कृतियों का उद्गम और विकास नदियों के तट पर ही हुआ है। अतः नदियों का संरक्षण करना मनुष्य का नैतिक और सामाजिक दायित्व है।
इस अवसर पर गंगा समग्र फूलपुर जिला के लिए प्रधान ओम प्रकाश यादव संरक्षक, रास बिहारी सिंह संयोजक, बलराम तिवारी सहसंयोजक, प्रेमचंद गिरि आरती प्रमुख, रविन्द्र सिंह सम्पर्क प्रमुख, नीरज गिरि वृक्षारोपण प्रमुख, विजय बहादुर भारती प्रचार प्रमुख और सुनील राय घाट प्रमुख बनाए गये।
अंत में संयोजक रासबिहारी सिंह ने लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। मौके पर गोस्वामी समाज के प्रदेश अध्यक्ष रमेश गिरि, आशुतोष राय, विजय कुमार गौड, विशाल चौधरी, अरुण कुमार सिंह, रमाकांत सिंह सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *