विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जाने के खिलाफ किया धरना प्रदर्शन

0Shares

चन्दौली ब्यूरो। मुगलसराय शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में कांग्रेस जनों ने आज सुभाष पार्क में विपक्ष के नेता राहुल गांधी जी के खिलाफ एफ आई आर दर्ज किए जाने के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया और भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की इस दौरान शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बृजेश गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी की हल्द्वानी रैली में भाजपा व आरएसएस कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए बेहद निंदनीय शुद्धिकरण अनुष्ठान के बाद लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी जी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और एफ आई आर दर्ज करने की मांग करते हुए इस पर कड़ा रुख अपनाया, हैरानी की बात है कि संवैधानिक मूल्यों का घोर अपमान करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय उत्तराखंड पुलिस ने भाजपा की राज्य सरकार के इशारे पर श्री राहुल गांधी जी के खिलाफ हल्द्वानी कोतवाली पुलिस स्टेशन में दर्ज कर ली है। इस जातिवादी व्यवहार का भाजपा द्वारा खुला बचाव करने और विपक्ष के नेता को निशाना बनाने के लिए सरकारी मशीनरी का बेशर्मी से इस्तेमाल करना यह साबित करता है कि भाजपा ही आज सामाजिक अन्याय की सबसे बड़ा दोषी और संरक्षक है। भाजपा ने यह दिखा दिया है कि वह जाति आधारित भेदभाव और दलितों पर अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाने की हिम्मत करने वाले किसी भी व्यक्ति को दबाने के लिए सरकारी मशीनरी का पूरी ताकत का इस्तेमाल करेंगी।
कार्यक्रम में दयाराम पटेल, शाहिद तौसीफ, संगीता सिंह, डॉक्टर जी के पांडेय, संजय जायसवाल, मृत्युंजय शर्मा, साबिर राईन, दीपक यादव, किशोरी लाल शर्मा, मुन्नी सिंह, रमेश पाण्डेय, कन्हैया मोदनवाल, दिलीप पाल, संजय पांडेय, राकेश चौधरी, रितिक सिंह, निसार शाह, अनुराग शर्मा, प्रदीप जायसवाल आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *