उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग में आजमगढ़ के सैय्यद सेराज अब्बास रिजवी बने सदस्य

0Shares

आजमगढ़। उत्तर प्रदेश शासन ने उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग अधिनियम, 1994 के तहत आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्यों की नियुक्ति का आदेश जारी किया है। शासन द्वारा जारी कार्यालय आदेश के अनुसार आजमगढ़ के निवासी सैय्यद सेराज अब्बास रिजवी को उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग का सदस्य नियुक्त किया गया है।
अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा जारी आदेश संख्या दिनांक 08 सितंबर 2026 के अनुसार आयोग में अध्यक्ष समेत कुल नौ लोगों को नामित किया गया है। इन नियुक्तियों का कार्यकाल पद ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष अथवा राज्य सरकार के प्रसाद पर्यंत, जो पहले हो, निर्धारित किया गया है।
आयोग के अध्यक्ष पद पर श्री मोहसिन रजा को नियुक्त किया गया है, जबकि अन्य सदस्यों के साथ आजमगढ़ के सैय्यद सेराज अब्बास रिजवी को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
सैय्यद सेराज अब्बास रिजवी की आयोग में सदस्य नियुक्ति से आजमगढ़ जनपद में खुशी का माहौल है। लोगों ने इसे जनपद के लिए गौरव की बात बताते हुए उन्हें बधाई दी है। बधाई देने वालों में वीरेन्द्र मिश्रा,भाजपा आईटी प्रभारी अबुल कैश फैजी, अरविन्द यादव, लालमणि चौहान, हरिकेश तिवारी बूथ अध्यक्ष बड़ागांव हुसामपुर, पंकज पाण्डेय, मिन्हाज, खालिक शेख़, रिजवान, मोहम्मद आजम, फारूक सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *