सकारात्मक ऊर्जा के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है गणेश चतुर्थी का पर्व : महापौर

0Shares

सोनीपत। नगर निगम मेयर राजीव जैन ने गणेश चतुर्थी उत्स्व के शुभारम्भ की बधाई देते हुए कहा है कि भगवान श्री गणेश प्रथम पूज्य एवं विघ्नहर्ता है। गणेश चतुर्थी का पर्व हमें श्रद्धा भक्ति एवं सकारात्मक ऊर्जा के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। मेयर राजीव जैन ने सोमवार को 8 मरला, फैज बाजार, प्रभु नगर मंडी में गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचकर भगवान श्री गणेश जी की प्रतिमा स्थापित की। इस दौरान उन्होंने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर भगवान गणेश जी का आशीर्वाद लिया और भगवान गणेश जी से सभी परिवारों में सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
मेयर जैन ने कहा कि भगवान गणेश का सम्पूर्ण व्यक्तित्व, ज्ञान, विवेक, दूरदर्शिता, नेतृत्व, धैर्य, आत्मसंयम, संवाद, समावेशिता और कर्मशीलता का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि भगवान गणेश के सूत्रों को आत्मसात करके 2047 में विकसित भारत की संकल्पना को साकार किया जा सकता है। कार्यक्रम में रवि पाटिल, हरिदास पाटिल, कैलाश जलवे, मनोहर जलवे, रमेश सुतार, अमोल शिंदे, युवराज शिवा, डॉक्टर अतुल पाटिल, डॉक्टर निखिल नंदा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और भगवान गणेश जी की पूजा-अर्चना कर मंगलमय जीवन की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *