विधायक निखिल मदान ने गणेश चतुर्थी पर विघ्नहर्ता भगवान गणेश जी को किया नमन

0Shares

सोनीपत।विधायक निखिल मदान ने सोमवार को समस्त शहरवासियों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर विधायक निखिल मदान ने अपने निजी आवास पर माता अनिता मदान और धर्मपत्नी निखिता मदान के साथ विधि-विधान से भगवान श्री गणेश की स्थापना की। विधायक निखिल मदान ने कहा कि वो भगवान श्री गणेश से प्रार्थना करते हैं कि वो सभी देशवासियों के जीवन से विघ्न-बाधाओं को दूर करें और हर घर में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली का संचार करें। विधायक निखिल मदान ने अपने आवास पर पूरे विधि-विधान एवं श्रद्धा के साथ भगवान श्री गणेश की स्थापना की। उन्होंने कहा कि गणेश चतुर्थी का पर्व हमें श्रद्धा, भक्ति और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश देता है। भगवान गणेश की कृपा से सभी के जीवन में सुख-शांति बनी रहे और समाज में आपसी भाईचारा एवं सद्भाव मजबूत हो।उन्होंने प्रदेश एवं देशवासियों से गणेश चतुर्थी के पर्व को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाने का आह्वान किया तथा सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *