समाज को सही दिशा देने का कार्य करता है संत-महात्माओं का जीवन : महापौर

0Shares

सोनीपत। नगर निगम मेयर राजीव जैन ने कहा कि संत-महात्माओं का जीवन समाज को सही दिशा देने का कार्य करता है। स्वामी दर्शनपूर्णानंद महाराज ने प्रेम, सेवा, त्याग, सद्भाव और मानवता का संदेश देकर लोगों को आध्यात्मिक एवं सामाजिक मूल्यों से जोड़ने का कार्य किया। उनका जीवन समाज के लिए प्रेरणास्रोत रहा है और उनकी शिक्षाएं आज भी लोगों को परोपकार तथा मानव सेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं। मेयर जैन दिल्ली रोड पर एक निजि गार्डन में आयोजित आनंदधाम के प्रवर्तक स्वामी दर्शनपूर्णानन्द जी की जन्म शताब्ती दिवस कार्यक्रम में उनके चित्र पर नमन कर संतों का आशीर्वाद लेने के बाद धर्मावलम्बियों को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने महाराज के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद महात्मा आदसागरानंद एवं बाई अनंत अविनाशानंद का आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि हम उनके बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लें यही उनके प्रति सच्ची श्रधांजलि है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को जन्म शताब्दी समारोह की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और संत-महात्माओं को श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस दौरान पार्षद सुरेंद्र मदान, भगत जवाहरलाल हसीजा, हरीश चावला, खत्री लाल कपूर, राजेश सहगल, राम बत्रा सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *