सोनीपत। विधायक निखिल मदान वीरवार को विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए।
इस अवसर पर उन्होंने भगवान विश्वकर्मा की विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश एवं देशवासियों को विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कालूपुर चुंगी के विश्वकर्मा चौक पर भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जांगड़ा समाज के प्रबुद्धजन, विश्वकर्मा समाज से जुड़े गणमान्य नागरिक, शिल्पकार, कारीगर, श्रमिक, उपस्थित रहे।साथ ही विश्वकर्मा धर्मशाला में प्रसाद ग्रहण किया। विधायक निखिल मदान ने मोहन नगर में आयोजित विश्वकर्मा पूजा में भी हिस्सा लिया और सभी क्षेत्रवासियों को विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएँ दी।
विधायक निखिल मदान ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा को निर्माण, सृजन, शिल्प और तकनीकी कौशल का प्रतीक माना जाता है। अंत में विधायक निखिल मदान ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा का संदेश हमें सृजन, कौशल, परिश्रम और कर्म के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा देता है। आइए, इस पावन अवसर पर हम सभी श्रम का सम्मान करने, हुनर को प्रोत्साहित करने और आत्मनिर्भर एवं समृद्ध समाज के निर्माण में अपना योगदान देने का संकल्प लें। मौके पर संस्था के प्रधान राम चन्द्र पांचाल, बिल्लू सचिव सतपाल, रमेश चंद्र, पूर्व प्रधान भले राम जांगड़ा,राजकुमार पांचाल, जय नारायण डांगी, कलावती पांचाल, पूर्व प्रधान जगदीश जांगड़ा,जय भगवान जांगड़ा शीतल ठेकेदार आदि लोग
