सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिलाध्यक्ष ने अध्यापकों एवं बच्चों से कियासंवाद

0Shares

सोनीपत। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कबीरपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में नन्हे-मुन्ने बच्चों से आत्मीय मुलाकात की तथा स्कूल अध्यापकगण से संवाद किया। इस अवसर पर बच्चों द्वारा आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता एवं भाषण प्रतियोगिता में सहभागिता कर उनका उत्साहवर्धन किया। छात्राओं ने अपनी कला एवं रचनात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न विषयों पर आकर्षक रंगोलियां बनाईं। वहीं विद्यालय की ओर से ‘विकसित भारत’ की थीम पर विशेष रंगोली तैयार की गई, जिसने कार्यक्रम में विशेष आकर्षण पैदा किया।छात्राओं को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अशोक भारद्वाज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में लंबे संघर्ष, सेवा और समर्पण की यात्रा युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। इस अवसर पर जिला महामंत्री तरुण देविदास, मंडल अध्यक्ष नीरज सोनी, कुलदीप सैनी, रविंदर जांघड़ा, विक्की शर्मा, मनोज गर्ग, शैलेंद्र तोमर सहित अन्य गणमान्यजन एवं विद्यालय के अध्यापकगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *