जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता

0Shares

सोनीपत। सेवा, सुशासन और जनभागीदारी की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत शनिवार को सोनीपत विधानसभा के सभी मंडलों में ‘नमो सेवा गाथा’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नमो सेवा गाथा के जिला संयोजक विधायक निखिल मदान विशेष रूप से उपस्थित रहे। साथ ही सह संयोजक सुरेन्द्र बरौटा और मुकेश डागर भी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर शहीद भगत सिंह मंडल में ऋषि कालोनी सामुदायिक केंद्र में, नेताजी सुभाष मंडल में रेलवे रोड पर आईसीएस कोचिंग सेंटर में, महाराजा अग्रसेन मंडल में जोगी धर्मशाला में, विश्वकर्मा मंडल में महलाना रोड पर शेर सिंह धर्मशाला में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर अपने संबोधन में विधायक निखिल मदान ने कहा कि ‘नमो सेवा गाथा’ केवल किसी एक व्यक्ति के कार्यों का विवरण प्रस्तुत करने का कार्यक्रम नहीं, बल्कि पिछले 25 वर्षों में देश में हुए सामाजिक, आर्थिक और विकासात्मक बदलावों को आमजन तक पहुंचाने का एक माध्यम है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने असंभव से दिखने वाले कार्य जैसे जम्मू कश्मीर से धारा 370 का हटना, 500 वर्षों बाद राम मंदिर का निर्माण, कश्मीर में लाल चौक पर तिरंगा फहराना, विश्व के सबसे ऊंचे रेल ब्रिज चिनाब ब्रिज पर ट्रेन का परिचालन, वंदे भारत जैसी ट्रेनों से 20 घंटे के सफ़र को 8-10 घंटे पर लाना, किसानों की सभी फसलों को एम.एस.पी पर ख़रीदना, ये सभी असंभव कार्य नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में पूरे हुए। इसीलिए कहा जाता है मोदी है तो मुमकिन है। उन्होंने आमजन से अपील की कि ‘नमो सेवा गाथा’ सहित सेवा संकल्प अभियान से जुड़े कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लें और अपने आसपास के पात्र लोगों को केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें उनका लाभ दिलाने में सहयोग करें। इस अवसर पर नेताजी सुभाष मंडल अध्यक्ष गौरव भोला, विश्वकर्मा मंडल अध्यक्ष राजकुमार शर्मा, महाराजा अग्रसेन मंडल अध्यक्ष नीरज सोनी, शहीद भगत सिंह मंडल अध्यक्ष आरती शर्मा, निगम पार्षद महेश लूथरा, निगम पार्षद सुरेंद्र मदान, निगम पार्षद त्रिभुवन कौशिक, मुकेश सैनी, अतुल जैन, अनिल ग्रोवर आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *