सोनीपत में चलाया ओबीसी हक हुंकार अभियान

0Shares

जातीय जनगणना के लिए डीसी को सौंपा ज्ञापन।

सोनीपत। जातीय जनगणना की मांग को लेकर शुरू किए गए ओबीसी हक हुंकार अभियान के तहत सोनीपत में प्रदर्शन करते हुए जिला उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान सोनीपत के सांसद सतपाल ब्रह्मचारी, प्रदेश कांग्रेस ओबीसी विभाग के चेयरमैन व विधायक चंद्रप्रकाश, कांग्रेस कमेटी सोनीपत के शहरी प्रधान कमल दीवान, कांग्रेस कमेटी सोनीपत के ग्रामीण प्रधान संजीव कुमार दहिया व सोनीपत से पूर्व विधायक सुरेंद्र पंवार, पूर्व विधायक पदम् सिंह दहिया, राई से पूर्व प्रत्याशी जयभगवान अंतिल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए जातीय जनगणना की मांग से पूरे शहर को गुंजायमान कर दिया। सोनीपत के लघु सचिवालय में पहुंचकर सभी ने मिलकर जिला उपायुक्त को महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सोनीपत के सांसद सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि जनगणना में ओबीसी का कॉलम अवश्य होना चाहिए। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी व समस्त कांग्रेस नेताओं ने आवाज उठाई थी तो भाजपा सरकार के साथ तय हो गया था कि जनगणना जाति के आधार पर होगी। इसके विपरीत अब जातिगत जनगणना को दरकिनार किया जा रहा है। इसलिए अब कांग्रेस द्वारा ओबीसी हक हुुंकार अभियान चलाया जा रहा है। विधायक चंद्रप्रकाश ने कहा कि भाजपा सरकार जातिगत जनगणना करवाने की अपेक्षा भ्रामकता पैदा कर रही है। उन्होंने कहा कि जनगणना में ओबीसी कॉलम का प्रावधान ही नहीं किया गया है। प्रदेश कांग्रेस ओबीसी विभाग के चेयरमैन चंद्रप्रकाश ने स्पष्ट किया कि जातिगत जनगणना करवाने एवं इसे पारदर्शी बनाने के लिए डीसी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया है। उन्होंने कहा कि ओबीसी हक हुंकार अभियान के तहत इसी तरह विभिन्न जिलों में धरना, प्रदर्शन, रैली व भूख हड़ताल करते हुए लोगों को जागरूक किया जाएगा और जिला उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा जाएगा। इस दौरान सुरेंद्र शर्मा, हरेंद्र, संदीप, सुरेंद्र बैरागी, भलेराम जांगड़ा, जितेंद्र जांगड़ा, देवेंद्र, जयवीर, कलावती पांचाल, देवेंद्र महला सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *