राष्ट्रीय सुरक्षा कर्मचारी महासंघ की महत्वपूर्ण कार्यकारिणी बैठक कानपुर में सम्पन्न

0Shares

कानपुर। राष्ट्रीय सुरक्षा कर्मचारी महासंघ की कार्यकारिणी की अहम बैठक राष्ट्रीय मुख्यालय कटहरी बाग कानपुर कैंट में संपन्न हुई। बैठक में देश के विभिन्न क्षेत्रों से महासंघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भाग लिया।
बैठक की अध्यक्षता महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अशोक सिंह जी ने की। बैठक में रक्षा क्षेत्र के कर्मचारियों एवं पेंशनर्स से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा उनके समाधान के लिए आगामी रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया। अशाेक सिंह ने बैठक को संबोधित करते हुए रक्षा क्षेत्र की सभी प्रतिष्ठानों और विभागों में लंबित कर्मचारियों की मांगों के शीघ्र निराकरण के लिए सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि केंद्र की नीतियां पूरी तरह मजदूर विरोधी हैं। केंद्र सरकार मजदूरों का अस्तित्व समाप्त करने के लिए तरह- तरह के काले कानून ला रही है। आज मजदूर, नौजवान, किसान सब केंद्र की पूंजीवादी नीति से सब परेशान हैं। इसलिए हम सबको पूरी ताकत से एकजुट होना होगा। तभी हम इस केंद्र की मजदूर और दमनकारी नीति से लड़ पाएंगे।

बैठक में प्रमुख रूप से निम्नलिखित मुद्दों पर चर्चा हुई—

1. पुरानी पेंशन योजना (OPS) की बहाली के लिए प्रभावी प्रयास तेज करना।
2. 8वें वेतन आयोग को सेवारत कर्मचारियों एवं पेंशनर्स के लिए जल्द से जल्द लागू कराने की मांग।
3. आयुध निर्माणियों के निगमीकरण का विरोध तथा रक्षा उत्पादन क्षेत्र को पूरी तरह से 100 प्रतिशत सरकारी नियंत्रण में बनाए रखने की मांग तथा आयुध निर्माणियों के कर्मचारियों को वेतन पूरी तरह सरकारी खाते से दिया जाए,न की डीपीएसयू के द्वारा।
4. रक्षा क्षेत्र के विभिन्न प्रतिष्ठानों में पड़े सभी रिक्त पदों को शीघ्र भरने की मांग।
5. रक्षा प्रतिष्ठानों में ठेकेदारी प्रथा को समाप्त करने तथा कर्मचारियों के हितों की सुरक्षा सुनिश्चित करना।
6. मृतक आश्रितों को 100 प्रतिशत नौकरी सुनिश्चित करवाना।
इसके अतिरिक्त महासंघ को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने, देशभर में संगठनात्मक गतिविधियों का विस्तार करने तथा कर्मचारियों की समस्याओं को एकजुट होकर मजबूती से उठाने पर भी विस्तृत चर्चा हुई।
बैठक में महासंघ की एकजुटता को मजबूत करने तथा रक्षा क्षेत्र के कर्मचारियों की समस्याओं एवं मांगों को उचित मंच पर प्रभावी ढंग से उठाने का संकल्प लिया गया।
बैठक में प्रमुख रूप से महासंघ के अध्यक्ष अशोक सिंह, उपाध्यक्ष एच.एन. तिवारी, महामंत्री आर. श्रीनिवासन महामंत्री, सचिव सिद्धनाथ तिवारी , विनोद तिवारी कोषाध्यक्ष, जी.डी. शर्मा संयुक्त महामंत्री, राकेश सिंह संयुक्त महामंत्री, सचिव आशुतोष तिवारी, ओईएफ किला मजदूर यूनियन के महामंत्री समीर बाजपेई, उपाध्यक्ष अनिल कुमार, नीरज सिंह, पुनीत सिन्हा,नितिन पाण्डेय, सुरेंद्र कुमार,राजीव कुमार, सतीश कुमार, बृजेश तिवारी, नरेश तिवारी,रोहित तिवारी, अनिल कुमार पाल, दुर्गानंदन पटेल, अरविंद राठौर, विजय पाल, शैलेंद्र द्विवेदी, रंजीत सिंह राना, प्रभाकर बॉथम, सुजीत कुमार,मिथिलेश प्रसाद, हरीचंद, संजय गुप्ता, मोहित शुक्ला, ओएफसी से धीरज श्रीवास्तव, शैलेन्द्र पाण्डेय एवं ओपीएफ कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष सर्वेश भदौरिया और महामंत्री देवेंद्र गौतम आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *