नदी में डूबने से 80 वर्षीय वृद्ध की मौत

0Shares

खेत में आवारा पशुओं को भगाने के दौरान नदी किनारे फिसला पैर, मौके पर ही गई जान।

मेहनाजपुर/आजमगढ़। मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के उधरा ग्राम सभा में रविवार को नदी में डूबने से करीब 80 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
मिली जानकारी के अनुसार, उधरा निवासी श्री नाथ यादव (लगभग 80 वर्ष) दोपहर करीब 12:30 बजे नदी किनारे स्थित अपने खेत की ओर गए थे। बताया जा रहा है कि खेत में आवारा पशुओं को देखकर वह उन्हें भगाने लगे। इसी दौरान नदी के किनारे पहुंचे तो अचानक पैर फिसल गया और वह नदी में जा गिरे।
श्री नाथ यादव के नदी में गिरने की जानकारी होते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे | लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना तत्काल 112 नंबर पर दी गई। सूचना मिलते ही मेहनाजपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस द्वारा मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *