डॉ. अनिल रंगा ने ग्रहण किया टीसीएल के सीएमडी का पदभार, किला मजदूर यूनियन ने दी भव्य विदाई

0Shares

बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं सदस्य रहे मौजूद।

 
वक्ताओं ने डॉ. अनिल रंगा के कार्यकाल एवं उपलब्धियों को सराहा।

 

कानपुर। ओईएफ फूलबाग कानपुर के मुख्य महाप्रबंधक डॉ. अनिल रंगा ने रक्षा उत्पादन इकाई के डीपीएसयू ट्रूप कंफर्ट्स लिमिटेड जीटी रोड कानपुर में गुरुवार 1 अक्टूबर को चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) का पदभार ग्रहण कर लिया। इससे पहले पूर्व संध्या पर बुधवार को किला मजदूर यूनियन की ओर से ओईएफ के एचआरडी हॉल में भव्य विदाई एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में यूनियन एवं फेडरेशन के पदाधिकारियों, कर्मचारियों तथा सदस्यों ने डॉ. रंगा को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
समारोह में किला मजदूर यूनियन की ओर से मुख्य महाप्रबंधक डॉ. अनिल रंगा का बड़ी माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। यूनियन के महामंत्री समीर बाजपेई एवं अन्य पदाधिकारियों ने बुके भेंट कर उनका अभिनंदन किया। ओईएफ के जीएम वीरेंद्र सिंह एवं के.एस. चरक का भी बुके भेंट कर स्वागत किया गया।
राष्ट्रीय सुरक्षा कर्मचारी महासंघ के उपाध्यक्ष एच.एन. तिवारी ने शॉल ओढ़ाकर डॉ. अनिल रंगा का सम्मान किया। वहीं किला मजदूर यूनियन की ओर से उन्हें स्मृति स्वरूप भगवान गणेश की प्रतिमा एवं उनका स्वयं का चित्र भेंट किया गया।
समारोह को संबोधित करते हुए किला मजदूर यूनियन के संयुक्त मंत्री बृजेश तिवारी तथा राष्ट्रीय सुरक्षा कर्मचारी महासंघ के उपाध्यक्ष एच.एन. तिवारी ने मुख्य महाप्रबंधक डॉ. अनिल रंगा के ओईएफ फूलबाग में कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों एवं उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए उनकी सराहना की।
वक्ताओं ने कहा कि डॉ. रंगा के कार्यकाल में उत्पादन एवं कार्यप्रणाली में सुधार, कार्यों को गति देने, कर्मचारियों के साथ बेहतर संवाद एवं समन्वय तथा सकारात्मक औद्योगिक संबंधों को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य हुए। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल की अनेक उपलब्धियां कर्मचारियों एवं संस्थान के लिए स्मरणीय रहेंगी।
कार्यक्रम का संचालन किला मजदूर यूनियन के महामंत्री समीर बाजपेई ने किया। अपने संबोधन में श्री बाजपेई ने यूनियन एवं फेडरेशन की ओर से 27 सितंबर को रहे डॉ. अनिल रंगा के जन्मदिन पर भी उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। महामंत्री समीर बाजपेई ने डॉ.अनिल रंगा के व्यक्तित्व को महान बताया और कहा कि 57 वर्ष की आयु होने पर उनकी अच्छी फिटनेस सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।
समीर बाजपेई ने कहा कि डॉ. अनिल रंगा का टीसीएल का सीएमडी बनना ओईएफ फूलबाग के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि डॉ. अनिल रंगा के नेतृत्व में टीसीएल ग्रुप की अन्य इकाइयां भी आने वाले समय में नई उपलब्धियां हासिल करेंगी और टीसीएल ग्रुप देश के रक्षा उत्पादन क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सातों रक्षा सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रमों के साथ मिलकर टीसीएल ग्रुप आने वाले समय में देश की आत्मनिर्भरता एवं रक्षा उत्पादन को और मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। श्री बाजपेई ने आशा जताई कि डॉ. अनिल रंगा के नेतृत्व में टीसीएल ग्रुप ऐसी उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करेगा, जिससे भविष्य में उन्हें रक्षा मंत्री पुरस्कार जैसे प्रतिष्ठित सम्मान से सम्मानित किए जाने का गौरव प्राप्त हो।
समारोह में ओईएफ किला मजदूर यूनियन के महामंत्री समीर बाजपेई, नीरज सिंह, पुनीत सिन्हा, राजीव कुमार, सतीश कुमार, बृजेश तिवारी, नरेश तिवारी, रोहित तिवारी, अनिल कुमार पाल, दुर्गानंदन पटेल, अरविंद राठौर, विजय पाल, हर्षित श्रीवास्तव, शैलेंद्र द्विवेदी, रंजीत सिंह राना, प्रभाकर बॉथम, ब्रह्मदत्त तिवारी, सुजीत कुमार, इन्साद अली, कृष्ण अवतार, जाकिर हुसैन, मिथिलेश प्रसाद, निशात अनवर अंसारी, जय प्रकाश शर्मा, काशी प्रसाद वर्मा, मनोज दीक्षित, सुरेश निषाद, हरीचंद एवं संजय गुप्ता सहित यूनियन के अन्य पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।
समारोह के अंत में किला मजदूर यूनियन की ओर से डॉ. अनिल रंगा को सम्मानित करते हुए उनके नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दी गईं तथा विश्वास व्यक्त किया गया कि उनके नेतृत्व में टीसीएल ग्रुप देश के रक्षा उत्पादन एवं आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल करेगा। कार्यक्रम की समाप्ति पर डॉ. अनिल रंगा ने निर्माणी की उपलब्धि के लिए सभी का सहयोग बताया और आशा व्यक्त करी कि आगे निर्माणी एक हजार करोड़ तक का टारगेट प्राप्त करेगी और पूरा टीसीएल ग्रुप सभी के सहयोग से पूरे देश में रक्षा उत्पादन के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *