तेज हवा एवं तूफानी बारिश से विद्युत व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त

0Shares

मुबारकपुर/आजमगढ़। तेज हवा एवं तूफानी बारिश ने शुक्रवार से शनिवार को और ही विकराल रूप धारण कर लिया। जिसका परिणाम रहा की विद्युत व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त होती नजर आई शनिवार की रात्रि लोगों ने विद्युत के बल्बों की रोशनियों एवं घरों के पानियों के लिए तरसते नजर आए।
खबर है कि वही तूफानी बारिश में जहां पूरी तरह से पेड़ पौधों एवं किसानों के धान पुरी तरह बिखरे और गिरते नज़र आये रास्ते के आवा गमन बाधित होना मानव विद्युत विभाग के लिए एक मुसीबत की लकीर खींचती नजर आई।
तो वहीं विद्युत विभाग ने भी अपने जांबाज कर्मियों के साथ क्षेत्र में अभियंता अजय यादव,अवर अभियंता प्रवीण कुमार अनिल कुमार यादव सहित सामाजिक संगठनों ने विद्युत व्यवस्था को सुचार रूप करने के लिए विद्युत विभाग के कर्मचारियों का दिल खोलकर साथ दी परिणाम रहा कि रविवार को एवं कुछ हिस्सों तो शनिवार को ही विद्युत आपूर्ति बहाल की गई। उपरोक्त संबंध में अभियंता अजय कुमार यादव ने बताया कि बहुत से जगह अभी भी तार,खम्भे सहित पेड़ गिरे हुए हैं जिसको सुचार रूप देने में एक दो रोज और लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा लोगों से सहयोग की अपेक्षाएं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *