मुबारकपुर/आजमगढ़। सबा कान्वेंट स्कूल तीन दरियापुर मुबारकपुर उत्कृष्ट शिक्षा के शिखर ऊंचे मुकाम हासिल करने के बाद अब लोगों के स्वास्थ्य जीवन पर भी प्रकाश डालने का काम करने का बदस्तूर कार्यक्रम निर्धारित करते चला जा रहा है। जो लोग लाभान्वित होते जा रहे हैं।
इसी क्रम में विद्यालय परिसर में रविवार को स्वास्थ्य शिविर का एक आयोजन प्रांगण में आयोजित किया गया। जिसमें निःशुल्क शिविर में आधा दर्जन डॉक्टरों ने लगभग 500 लोगों का निःशुल्क इलाज़ चिकित्सा संबंधी सुझाव के साथ ही दवा वितरण किया गया। इस तरह के समाजिक आयोजन से लोगों में एक नई किरण की आस जगी लोगों ने संस्था के आधार शिला रखने वाले मरहूम हाजी मोहम्मद असद साहब के जीवन पर भी लोगों ने प्रकाश डाला और कहा कि यह संस्था के डायरेक्टर अफरोज अहमद ने अपने पिता के पद चिन्हों पर चल कर शिक्षा के साथ-साथ लोगों के स्वास्थ्य से जुड़ी हुई इस तरह के आयोजन से एक अच्छी पहल मुबारकपुर नगर वासियों के लिए की है जो बधाई के पात्र हैं। संस्था के डायरेक्टर अफरोज अहमद ने सभी का आभार व्यक्त किया।
इस कैंप में डा.अंकुर अग्रवाल,डा.नेहा गुप्ता,डा. शिवांगी अग्रवाल, डा.अमन गर्ग, डा अर्पित अग्रवाल,डा.पूनम यादव आदि ने अपनी योगदान दिया। और लोगों के अपने-अपने विभाग से संबंधित रोगों के लक्षणों एवं उसके इलाज के सुझाव के साथ ही दवाइयां मुहैया कराई।
इस अवसर पर गुफरान अहमद,शाहिद जमाल, सैयद अनीसुल हक, शकील सहारा, आंसर नेयाजी, उम्मे आमिना, चंदन सिंह, सैयद वाजिद अली हक आदि उपस्थित थे।
