बाइक चोरी कर पार्ट को अलग-अलग कर बेचने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार

0Shares

बिलरियागंज/आज़मगढ़। स्थानीय थाना क्षेत्र में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के डॉक्टर अनिल कुमार के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की विरुद्ध चलाए जा रहे हैं अभियान के क्रम में थाना बिलरियागंज के पुलिस द्वारा वाइक चोरी कर उनके पार्ट अलग-अलग कर बेचने वाले दो अभियुक्तो को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से चोरी किए गए बाइक के विभिन्न पार्ट एवं जामा तलाशी में₹400 नगद मोटरसाइकिल खोलने के उपकरण बरामद किए गए हैं। स्थानीय पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों वाहन की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर गौरी नहर पुलिया ग्राम गुलवा गौरी के पास दबिश देकर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ दौरान में अभियुक्तों द्वारा बाइक चोरी कर उनके पार्ट अलग-अलग बेचने की बात बताई गई। गिरफ्तार अभियुक्तों में राजू यादव उर्फ भोला यादव पुत्र दिनेश यादव निवासी तुर्क पड़री थाना बिलरियागंज व आकाश यादव पुत्र मिट्ठू यादव ग्राम नकीब खोजौली थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ को उप निरीक्षक अक्षय दीप सिंह व उपनिरीक्षक संतोष पाठक मय हमराही के द्वारा गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *