आंधी-बारिश में क्रेटा कार पर गिरा विशाल पीपल का पेड़, तीन लोग बाल-बाल बचे

0Shares

बिलरियागंज/आज़मगढ़। स्थानीय थाना क्षेत्र आजमगढ़-बिलरियागंज मार्ग पर श्रीनगर (सियरहां) गांव के पास शनिवार की सुबह करीब 10 बजे के करीब तेज आंधी-बारिश के दौरान एक विशाल पीपल का पेड़ अचानक सड़क से गुजर रही क्रेटा कार के ऊपर जा गिरा। पेड़ गिरने से कार बुरी तरह दब गई, लेकिन उसमें सवार तीन लोग बाल-बाल बच गए।
कार में चालक वाहिद खान पुत्र मोहम्मद अजमल, उनकी माता रुखसाना बानो तथा करीब 10 वर्षीय बच्चा जोहैर खान, निवासी जयराजपुर थाना बिलरियागंज निवासी सवार थे। बताया गया कि तीनों लोग बच्चे के ऑपरेशन के लिए जयराजपुर से आजमगढ़ स्थित डॉ. अब्दुल्ला के यहां जा रहे थे।
पेड़ गिरने के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीण तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद कार में फंसे तीनों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। घटना की सूचना मिलने पर बिलरियागंज थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विशाल पेड़ सड़क पर गिरने से आजमगढ़-बिलरियागंज मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया और सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस व ग्रामीणों द्वारा सड़क से पेड़ हटवाने का प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *