नितिन नवीन ने दिया नवनियुक्त प्रभारियों को जीत का मंत्र

0Shares

नई दिल्ली। ‌भारतीय जनता पार्टी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने आज नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में सभी राज्यों के प्रभारियों के साथ एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक की अध्यक्षता की है। नितिन नवीन ने सभी प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे दिल्ली के चक्कर काटने के बजाय अपने आवंटित राज्यों में जमीन पर उतरकर ज्यादा समय बिताएं और संगठन को मजबूत करें। बैठक में आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों, बूथ अस्त तक संगठन के विस्तार और केंद्र व राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने पर व्यापक चर्चा हुई। इस बैठक में संगठन महासचिव भी, एल, संतोष, उत्तर प्रदेश के प्रभारी विनोद तावड़े, स्मृति ईरानी और बिप्लब देब सहित लगभग 65 राज्य प्रभारी और सह प्रभारी शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *