दिल्ली में हर्षित वाल्मीकि जयंती पर भव्य कार्यक्रम अरुण क्रांति पाल

0Shares

नई दिल्ली। राष्ट्रीय भगवान् वाल्मीकि पीठ मंदिर मार्ग नई दिल्ली के तत्वावधान में मंगलवार को महर्षि वाल्मीकि जयंती का भव्य कार्यक्रम आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर प्रधान अरण क्रांति पाल, खलिफा जी अजय पहलवान,पी एकेडमी हेल्थ केयर, श्री पवन कुमार जी कोच, समेत अन्य गणमान्य लोगों ने महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।व उसके आदर्शों और विचारों को याद किया।सभी लोगों ने भगवान वाल्मीकि के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया एवं देश में शांति, और समृद्धि की कामनाएं की। आदिकवि महर्षि वाल्मीकि जी के पावन विचारों और उनकी शिक्षाओं को आत्मसात करते हुए प्रधान अरुण क्रांति पाल ने कहा कि ज्ञान और भक्ति के प्रतिक महर्षि वाल्मीकि जी की शिक्ष ए हमें आपस में प्रेम और एकता से रहना सिखाती है। उन्होंने कहा की उसका विचार हमें सत्य , धर्म और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *