सठियांव ब्लॉक के प्रधान संघ के अध्यक्ष अंगद यादव के निधन पर आयोजित हुई शोक सभा

0Shares

मुबारकपुर आजमगढ़। सठियांव ब्लॉक के सभागार में गुरुवार को लगभग 12:00 बजे प्रधान संघ के अध्यक्ष अंगद यादव के निधन के उपरांत एक शोक सभा का आयोजन संघ के उपाध्यक्ष हाजी जमाल अंसारी की अध्यक्षता में वीडियो हरिमोहन सिंह कि देखरेख में आयोजित किया गया।
जिसमें मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख अरविंद सिंह मौजूद रहे। जिसमें क्षेत्र के सामाजिक एवं राजनीतिक दालों के नेताओं सहित दलिया सीमाओं को तोड़ कर प्रधान संघ के अध्यक्ष अंगद यादव को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
खबर है कि गत दिनों पीलिया से ग्रसित अंगद यादव का निधन चक्रपानपुर स्थित पीजीआई कॉलेज में निधन होने के उपरांत प्रधान संघ सहित नूरपुर ग्राम सभा एवं क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई उनका अंतिम संस्कार दोहरीघाट स्थित किया गया उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि देने के लिए सभागार में प्रधान संघ के नेतृत्व में शोक सभा कार्यक्रम आयोजित किया गया।
अपने सम्बोधन में प्रमुख अरविंद सिंह ने कहा कि अंगद यादव का काम समय में निधन होना प्रधान संघ के लिए एक अपूर्ण छती है जिसकी भरपाई किया जाना कठिन है। इन्होंने कम समय में एक ऊंचे मुकाम को हासिल किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ प्रधान हाजी जमाल अंसारी,जिला पंचायत सदस्य अजय सिंह, आरके फार्मेसी के डायरेक्टर विशाल उर्फ मोनू, जिला पंचायत सदस्य रामप्रवेश यादव, त्रिपुरारी राम, राजू यादव, महफुज प्रधान, सिकंदर प्रधान, अनिल यादव, अरविंद यादव, हरिवंश चौहान, सुबाष यादव, शिव सिंह, अनुरूध यादव, संजय कनौजिया, दीपक आदि।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *