
आजमगढ़। अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर 1 अक्टूबर 2026 को वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान में वृद्धाश्रम अंबरपुर में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसके मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष लालगंज सूरज प्रकाश श्रीवास्तव जी रहे कार्यक्रम का आयोजन वृद्धाश्रम संचालक श्याम पाण्डेय जी ने किया इस कार्यक्रम को वृद्ध माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिकों के भरण-पोषण तथा कल्याण नियमावली 2014 के अंतर्गत समाज कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा सहायता प्राप्त संस्था के माध्यम से किया जा रहा है।
कार्यक्रम का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों के प्रति सम्मान, उनकी देखभाल एवं सामाजिक सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। इस दौरान वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किए जाने के साथ ही उनके अधिकारों एवं कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई। सूरज प्रकाश श्रीवास्तव जी द्वारा वृद्ध लोगों को वस्त्र वितरण एवं मिष्ठान वितरण कर सभी वृद्धों को सम्मानित कर उनसे आशीर्वाद लिया। इस मौके पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव के अलावा राज सिंह युवा मोर्चा जिला मंत्री लालगंज, अबुल कैश फैजी आईटी संयोजक मोहम्मदपुर, वशिष्ठ नारायण सिंह जिला सामाजकल्याण अधिकारी सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।
