सोनीपत। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने दोनों महान विभूतियों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस अवसर पर सौरभ सचदेवा, महासचिव, जिला कांग्रेस समिति, सोनीपत (शहरी) ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य, अहिंसा और सामाजिक एकता का संदेश देकर देश को नई दिशा दी, वहीं लाल बहादुर शास्त्री ने सादगी, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा की मिसाल कायम की। दोनों महान नेताओं का जीवन और उनके आदर्श आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि हमें इन महान विभूतियों के विचारों को अपने जीवन में अपनाते हुए देश की एकता, भाईचारे और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य करना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कांग्रेसजनों ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के आदर्शों पर चलने तथा राष्ट्रहित में समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर नीलकंठ मुखीजा, कमल हसीजा, प्रेम नारायण गुप्ता, उपाध्यक्ष सतपाल कौशिक, महासचिव अनुज छाबड़ा, भलेराम जांगड़ा, सचिव प्रेम रेलन, अंजलि मदान,अमित आर्य, राकेश मदान, बंसी कुंडू आदि उपस्थित रहे।
