नई दिल्ली। देश भर में शुक्रवार को महात्मा गांधी की 157 वी जयंती मनाई। इस विषेश अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई दिल्ली स्थित राजघाट पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। राजघाट पर एक सर्व धर्म प्रार्थना सभा का भी आयोजन किया गया, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी ने हिस्सा लिया। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि बापू कालयजी संदेश हमें एक बेहतर समाज और विकसित भारत की ओर प्रेरित करता है। इसके साथ ही, इस दिन देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 122 वीं जयंती भी मनाई गई।जिस पर प्रधानमंत्री ने उन्हें भी नमन किया। गांधी जयंती को अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के तौर पर मनाया जाता है, इस मौके पर देशभर में कई कार्यक्रम आयोजन किया गया, वहीं 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक 30 दिनों का राष्ट्रव्यापी स्वच्छता अभियान चलाने का आह्वान किया गया है, नितिन गडकरी, योगी, आदित्यनाथ और दिल्ली के मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता समेत अन्य लोगों ने भी गांधी के विचारों को याद किया है।
