सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने का लिया संकल्प

0Shares

गांधी जयंती पर प्रतिमा की सफाई कर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया माल्यार्पण।

 

आजमगढ़। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश मंत्री शारदा गुप्ता उर्फ आनंद गुप्ता ने जिला महामंत्री मिथिलेश चौरसिया एवं पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ महात्मा गांधी की प्रतिमा की साफ-सफाई कर माल्यार्पण किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपिता के आदर्शों को याद करते हुए सत्य, अहिंसा और स्वदेशी के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
प्रदेश मंत्री शारदा गुप्ता उर्फ आनंद गुप्ता ने कहा कि महात्मा गांधी केवल किसी एक वर्ग या समुदाय के नहीं, बल्कि पूरे भारत के राष्ट्रपिता हैं। उनका जीवन सत्य, अहिंसा, त्याग और देशसेवा की प्रेरणा देता है। गांधी जी का जन्मदिवस प्रत्येक देशवासी के लिए गौरव और प्रेरणा का अवसर है। उनके विचारों को अपने जीवन में आत्मसात करना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
जिला महामंत्री मिथिलेश चौरसिया ने कहा कि महात्मा गांधी, जिन्हें देशवासी स्नेह से बापू कहते हैं, सत्य और अहिंसा के महान उपासक थे। उन्होंने सत्याग्रह और असहयोग आंदोलन के माध्यम से स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा दी। चरखे और स्वदेशी के माध्यम से उन्होंने देशवासियों को आत्मनिर्भरता का संदेश दिया। गांधी जी के विचार आज भी समाज और राष्ट्र के लिए प्रासंगिक हैं।
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता आनंद गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, गोलू, मोनू विश्वकर्मा, साहिल मौर्य, दिनेश यादव, राजू चौरसिया सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *