समर्पण सेवा संगठन के रक्तदान शिविर में युवाओं ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

0Shares

आजमगढ़। मानवता की सेवा एवं जरूरतमंद मरीजों की सहायता के उद्देश्य से समर्पण सेवा संगठन के बैनर तले 1 अक्टूबर 2026 दिन गुरुवार को ब्लड बैंक मंडलीय जिला चिकित्सालय (सदर) आजमगढ़ में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए स्वेच्छा से रक्तदान किया। रक्तदाताओं ने रक्तदान को मानवता की सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम बताते हुए समाज के अन्य लोगों को भी इस पुनीत कार्य के लिए प्रेरित किया।
समर्पण सेवा संगठन के संस्थापक छात्रनेता दीपक पाठक (माइकल) ने कहा कि समाजसेवा केवल शब्दों तक सीमित न रहकर व्यवहार में भी दिखाई देनी चाहिए। रक्तदान मानवता की सेवा का ऐसा माध्यम है, जिसमें हम किसी अनजान व्यक्ति के जीवन को बचाने में प्रत्यक्ष योगदान दे सकते हैं। उन्होंने रक्तदान करने वाले सभी साथियों एवं उपस्थित लोगों का उत्साहवर्धन करते हुए रक्तदान के प्रति जागरूकता को निरंतर बढ़ाने की आवश्यकता बताई।
उन्होंने रक्तदाताओं, संगठन के कार्यकर्ताओं, सहयोगियों एवं कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

शिविर के दौरान रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया गया तथा उन्हें रक्तदान के प्रति जागरूक किया गया। संगठन की ओर से भविष्य में भी मानव सेवा एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने की बात कही गई।
इस मौके पर अभय पाण्डेय, निखिल चतुर्वेदी, हिमांशु पाण्डेय, अभिषेक, गौरव, प्रदीप, राहुल, अरुण, अतुल , रवि, अनुराग, आदि लोग उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *