एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने वाली नेहा गोयल का सोनीपत में हुआ स्वागत

0Shares

सोनीपत। एशियन गेम्स में हॉकी के क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतने वाली हरियाणा की बेटी एवं भारतीय हॉकी खिलाड़ी नेहा गोयल के सोनीपत पहुंचने पर हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा हरियाणा मोहन लाल बड़ौली ने उनका गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर भाजपा सोनीपत जिला अध्यक्ष अशोक भारद्वाज भी उपस्थित रहे। मोहन लाल बड़ौली ने नेहा गोयल को उनकी ऐतिहासिक उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि उनकी सफलता ने हरियाणा के साथ-साथ पूरे देश का गौरव बढ़ाया है। नेहा की मेहनत, लगन और खेल के प्रति समर्पण देश के युवाओं, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणादायक है भाजपा सोनीपत जिला अध्यक्ष अशोक भारद्वाज कहा कि हरियाणा की बेटियां आज खेलों के क्षेत्र में लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं और ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ तथा खेलों को बढ़ावा देने की नीतियों से प्रदेश की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के नए अवसर मिल रहे हैं। नेहा गोयल की स्वर्णिम उपलब्धि पर पूरे हरियाणा को गर्व है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *