सोनीपत। ए.आई.सी.सी हरियाणा प्रभारी संजय दत्त, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह, सांसद दीपेन्द्र हुड्डा आज सोनीपत एम.सी-1 ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने एक स्वर में मांग करी कि ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हो, एस.आई.आर रद्द हो और बैलेट पेपर से चुनाव कराए जाएँ। दीपेन्द्र हुड्डा ने अपने सम्बोधन में कहा कि बीजेपी बहुत झूठी पार्टी है। ये केवल झूठा प्रचार करने में विश्वास रखती है। लोगों की सेवा का प्रचार और खुद की सेवा का विचार—यही बीजेपी का है आचार। इसलिए भाजपा लोगों के मन से उतर चुकी है और लोगों ने हरियाणा में बदलाव का मन बना लिया है। 2 चुनाव आयुक्तों के रहस्योद्घाटन के बाद स्पष्ट हो गया है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने हरियाणा चुनावों में बड़े स्तर पर धांधली कराई। इसलिए भाजपा कार्यकर्ता ज्ञानेश कुमार को मुख्य चुनाव आयुक्त के पद से तुरंत हटाया जाए और हरियाणा में दोबारा चुनाव कराए जाएँ। क्योंकि देश के सामने सारे तथ्य उजागर हो चुके हैं। तीन में से दो चुनाव आयुक्तों ने खुलकर कहा है कि चुनाव में वोट चोरी हुई और उसके आधार पर बीजेपी सरकार बनी है।सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि देश की कुल आबादी की 2% आबादी वाले हरियाणा के खिलाड़ियों ने एशियन गेम्स में भारत को मिले 21 में से 15 गोल्ड मेडल (71%) या तो हरियाणा के खिलाड़ियों ने व्यक्तिगत जीते या विजेता टीम के खिलाड़ी के रूप में मुख्य भूमिका निभाई, फिर भी कॉमनवेल्थ खेल हरियाणा में क्यों नहीं हो रहे।
दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि बीजेपी ने साम, दाम, दंड, भेद, साजिश, षड्यन्त्र हर तरह के हथकंडे अपनाकर सत्ता हासिल की। हरियाणा समेत हर प्रदेश में वोट चोरी का खेल चला। वोटों की गिनती के दिन कांग्रेस पार्टी ने 90 में से 75 सीटों पर पोस्टल बैलेट में ऐतिहासिक जीत दर्ज की। बीजेपी संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग करके लोकतंत्र का गला घोंट रही है। इस अवसर पर ए.आई.सी.सी हरियाणा प्रभारी संजय दत्त, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह, सांसद सतपाल ब्रह्मचारी, पूर्व सांसद धर्मपाल मलिक, विधायक इंदुराज नरवाल, जयवीर बाल्मीकि, पूर्व विधायक सुरेन्द्र पँवार, जिलाध्यक्ष संजीव दहिया, जिलाध्यक्ष कमल दीवान, पूर्व विधायक सुखबीर फरमाना, पूर्व विधायक पदम सिंह दहिया, ब्लॉक अध्यक्ष दीपक, ब्लॉक अध्यक्ष बिजेंद्र, पर्ल चौधरी, जयभगवान अंतिल, मनोज बागड़ी, सुरेन्द्र दहिया, दीपक चावला, बिजेंद्र मलिक, सुरेन्द्र शर्मा, प्रेम अत्री, प्रदीप गौतम, मनोज रिढ़ाऊ, राकेश सौदा, सुनील ठाकरण समेत युवा कांग्रेस, सेवादल, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई के स्थानीय नेता, कार्यकर्ता मौजूद रहे।
