चन्दौली। मुगलसराय शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में कांग्रेस जनों ने 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक चलाए जा रहे इस संविधान बचाओ- लोकतंत्र बचाओ कार्यक्रम के तहत चल रहे अभियान के अंतिम दिन नई दिल्ली में विपक्ष के नेता राहुल गांधी जी, कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी जी, सांगठनिक महासचिव के सी वेणु गोपाल, अल्पसंख्यक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी सहित कई सांसद व नेताओं के साथ सत्ता के इशारे पर बर्बरता पूर्वक रवैया व दुर्व्यवहार के किया गया उनके ऊपर लाठी चार्ज किया गया, उन्हें घसीटा गया, कई लोग घायल हुए। उसके खिलाफ आज काला दिवस मनाया गया, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के निर्देश पर देशव्यापी कार्यक्रम के तहत कांग्रेस जनों ने सुभाष पार्क में धरना प्रदर्शन किया, सरकार विरोधी नारे लगाए, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफा की व कल के घटना के दोषियों को दंडित करने की मांग की
धरना प्रदर्शन में शहर अध्यक्ष बृजेश गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे व विपक्ष के नेता राहुल गांधी जी के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन के नेता गांधीवादी तरीके से प्रोटेस्ट कर रहे थे, धरना प्रदर्शन के लिए जब वे जंतर मंतर पहुंचे उन्हें वहां नहीं बैठने दिया गया। भाजपा सरकार के इशारे पर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी जी व राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी जी सहित इंडिया गठबंधन के नेताओं पर पुलिस द्वारा बर्बरता पूर्वक दुर्व्यवहार करते हुए घसीटा जाना काफी शर्मनाक है
धरने में पीसीसी सदस्य नारायण मूर्ति ओझा ने कहा की देश में पुलिस तंत्र हावी हो गई है, सरकार द्वारा लोकतंत्र की निरंतर हत्या की जा रही है हम कांग्रेस जन जनता के हितों की लड़ाई के लिए सब कुछ करने के लिए तैयार है
वहीं पीसीसी सदस्य अकील अहमद बाबू ने कहा कि भाजपा सरकार का सरकारी मशीनरी के दम पर दमनात्मक रवैया पूरा देश अपनी आंखों से देख रहा है भाजपा सरकार से मिलकर की जा रही, चुनाव आयोग की चोरी पकड़ी गई, इसके बावजूद भी एक तरफ तो सरकार को शर्म नहीं है वहीं दूसरी तरफ मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा नहीं दिया जाना, कहीं ना कहीं भाजपा द्वारा एक देशद्रोही को बचाया जा रहा है
जिला उपाध्यक्ष दयाराम पटेल ने कहा कि अब कांग्रेस जन भ्रष्टाचारियों के खिलाफ लोहा लेने के लिए अंतिम दम तक लड़ेगी, जब तक ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते हैं तब तक हमारा आंदोलन अनवरत चलता रहेगा
कार्यक्रम में बृजेश गुप्ता नारायण मूर्ति ओझा अकील अहमद बाबू दयाराम पटेल के अलावा अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष शाहिद तौसीफ, विजय गुप्ता, राधेश्याम पासवान, राकेश सिंह, उषा यादव, तारिक़ अब्बास, रमेश पाण्डेय, इमरान आलम, दशरथ चौहान, मुन्नी पटेल, पूजा गुप्ता, हेलेन पैट्रिक, उमेश चौहान, दिलीप पाल, विशुन सोनकर, रूपेश चौहान, अनवर सादात, संतोष पासवान, इकबाल अहमद, शकील अहमद, मोहम्मद आलम, अयूब अहमद, कन्हैया मोदनवाल, संजय चौहान, मु. आदिल कुंदन गुप्ता, अनुज कुमार, रमेश यादव, अजीत कुमार गिरी, किशोरी लाल शर्मा, देवेश महाराज, अहमद हाजी, राकेश यादव आदि प्रमुख लोग उपस्थित रहे।
धरना सभा के अध्यक्षता शहर अध्यक्ष बृजेश गुप्ता ने किया, संचालन शाहिद तौसीफ ने किया।
