पोर्टल शुरू होने तक स्वीकार किए जाये ऑफलाइन आवेदन

0Shares

सोनीपत। नगर निगम मेयर राजीव जैन ने स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल को पत्र भेज कर अनुरोध किया है कि पुनर्वास कॉलोनी, टाउन प्लानिंग स्कीम तथा इंप्रूवमेंट ट्रस्ट स्कीम तथा नियमित हो चुकी कॉलोनी में भी बिना नक्शे पास करवाये बने व्यावसायिक भवनों को नियमित करने की योजना दोबारा शुरू की जाये। मेयर जैन ने लिखा है कि ऐसी कॉलोनी में नक्शे पास करने की प्रक्रिया ढ़ीली होने के कारण धड़ाधड़ व्यावसायिक भवन बनते जा रहे हैं निगम समय-समय पर ऐसे भवन मालिकों को नोटिस जारी करता है और यहां तक की सीलिंग की करवाई की जाती है परंतु फिर भी भवनों का निर्माण रूक नहीं रहा है। नक्शे पास न होने पर निगम को वित्तीय हानि तो होती है साथ ही निगम के सीवरेज, पेयजल सिस्टम पर भी दबाव बढ़ता जा रहा है। नगर निगम ने हाल ही में ऐसे अवैध निर्माण को सील करने की कार्रवाई शुरू की है। तथा अभी और भी भवनों को सील करने के नोटिस जारी किए जा रहे हैं उन्होंने निगम मंत्री से यह आग्रह किया है कि पोर्टल में तकनीकी कमियां होने के कारण नक्शा पास करवाने के लिए आवेदन भी नहीं हो पा रहा है। और जुलाई 2026 से ऑफलाइन फाइल नहीं ली जा रही है ऐसे में अवैध निर्माण को ही बढ़ावा मिलता है। इसीलिए पोर्टल शुरू होने तक ऑफलाइन आवेदन स्वीकार किए जाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *